ब्रेकिंग न्यूज़

हिमाचल विस चुनाव- भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की,कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए लोगों को भी तरजीह

BJP Releases A List Of 68 Candidates For Himachal Pradesh Assembly Elections share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर,शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लंबी चर्चा और माथापच्ची के बाद आखिरकार दिवाली से पहले लिस्ट आ ही गई। केंद्रीय चुनाव समिति ने सभी 68 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही टिकट को लेकर सारी धुंध छंट गई है।हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी प्रेसिडेंट अमित शाह की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी। वहीं, हाईकमान ने बुधवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

ये रही भाजपा की सूची


1. चुराह से हंसराज

2. भरमौर से जियालाल

3. चंबा से पवन नैयर

4. डलहौजी से डीएस ठाकुर

5. भटियात से विक्रम जरियाल

6. नूरपुर से राकेश पठानिया

7. इंदौरा से रीता धीमान

8. फतेहपुर से कृपाल परमार

9. ज्वाली से अर्जुन सिंह ठाकुर

10. देहरा से रविंद्र रवि

11. जसवां प्रागपुर से विक्रम सिंह

12. ज्वालामुखी से रमेश ध्वाला

13. जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान

14. सुलह से विपिन परमार

15. नगरोटा से अरुण कुमार कूका

16. कांगड़ा से संजय चौधरी

17. शाहपुर से सरवीण चौधरी

18. धर्मशाला से किशन कपूर

19. पालमपुर से इंदु गोस्वामी

20. बैजनाथ से मुल्कराज प्रेमी

21. लाहौल-स्पीति से रामलाल मारकंडा

22. मनाली से गोविंद ठाकुर

23. कुल्लू से महेश्वर सिंह

24. बंजार से सुरेंद्र शौरी

25. आनी से किशोरी लाल

26. करसोग से हीरालाल

27. सुंदरनगर से राकेश जम्वाल

28. नाचन से विनोद कुमार

29. सराज से जयराम ठाकुर

30. द्रंग से जवाहर ठाकुर

31. जोगेंद्रनगर से गुलाब सिंह ठाकुर

32. धर्मपुर से महेंद्र ठाकुर

33. मंडी से अनिल शर्मा

34. बल्ह से इंद्र सिंह गांधी

35. सरकाघाट से इंद्र सिंह ठाकुर

36. भोरंज से कमलेश कुमारी

37. सुजानपुर से प्रेम कुमार धूमल

38. हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर

39. बड़सर से बलदेव शर्मा

40. नादौन से विजय अग्निहोत्री

41. चिंतपूर्णी बलवीर चौधरी

42. गगरेट से राजेश ठाकुर

43. हरोली से रामकुमार शर्मा

44. ऊना से सतपाल सिंह सत्ती

45. कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर

46. झंडूता से जेआर कटवाल

47. घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग

48. बिलासपुर से सुभाष ठाकुर

49, नैनादेवी से रणधीर शर्मा

50. अर्की से रत्नसिंह पाल

51. नालागढ़ से केएल ठाकुर

52. दून से परमजीत सिंह

53. सोलन से राजेश कश्यप

54. कसौली से राजीव सहजल

55. पच्छाद से सुरेश कश्यप

56. नाहन से राजीव बिंदल

57. रेणुका से बलवीर चौहान

58. पावंटा साहिब से सुखराम चौधरी

59. शिलाई से बलदेव तोमर

60. चौपाल से बलवीर वर्मा

61. ठियोग से राकेश वर्मा

62. कुसुम्पटी से विजय ज्योति सेन

63. शिमला से सुरेश भारद्वाज

64. शिमला ग्रामीण से प्रमोद शर्मा

65. जुब्बल-कोटखाई से नरेंद्र बरागटा

66. रामपुर से प्रेम द्रेक

67. रोहड़ू से शशिबाला

68. किन्नौर से तेजवंत नेगी


उम्मीदवारों की लिस्ट
में बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के बागी नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। मंडी से बीजेपी में शामिल हुए अनिल शर्मा सहित कई और नेताओं को टिकट दी है।

भाजपा का फोकस कांगड़ा पर , दस सीटों पर फतह की तैयारी


सीईसी की बैठक में प्रेम कुमार धूमल और सीईसी के सदस्य एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए। नड्डा को हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक रूप से अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

BJP Releases A List Of 68 Candidates For Himachal Pradesh Assembly Elections
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय