ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में 70 में से 56 सीट जीतकर भाजपा ने खेली रंगो की होली

In Uttarakhand, BJP won 56 out of 70 seats and won the Koli Rango Holi share via Whatsapp

उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है


इंडिया न्यूज सेंटर, देहरादूनः
बदरीनाथ सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट, थराली से मगन लाल शाह और कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी, देव प्रयाग से विनोद कंडारी और नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल ने जीत दर्ज की। केदारनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत और रुद्रप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह विजेता रहे। धनोल्टी से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार और रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान, राजपुर रोड से खजान दास ने जीत दर्ज की। काशीपुर से भाजपा के हरभजन चीमा 15236 वोट पाकर जीते। कालाढूंगी भाजपा के बंसीधर भगत 45704 वोट पाकर जीते। हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश 42271 वोट हा‌सिल कर जीतीं। लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह 26468 वोट हासिल कर जीते हैं। अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी ने 26464 वोट हासिल कर जीत हासिल की। द्वाराहाट से भाजपा के महेश सिंह नेगी 17873 वोट हासिल कर जीते। बागेश्वर में भाजपा के चंदनराम 33792 मत हा‌सिल कर जीते। कपकोट से जीते भाजपा प्रत्याशी बलवंत भौर्याल को 27213 वोट मिले। मीना गंगोला भाजपा प्रत्याशी ने गंगोलीहाट सीट से 12618 मत हा‌सिल की। पिथौरागढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पंत 32941 मत हा‌सिल कर जीते। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश सिंह धारचूला से 25597 मत हा‌सिल कर जीते हैं। गंगोत्री बीजेपी प्रत्याशी से गोपाल सिंह रावत जीते। भाजपा प्रत्याशी डॉ हरक स‌िंह रावत ने कोटद्वार से जीत दर्ज की है। रायपुर से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ जीते। भीमताल से न‌िर्दलीय प्रत्याशी राम स‌िंह कैड़ा ने 18878 मत पाकर जीत दर्ज की। धर्मपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली ने भी जीत दर्ज की।  सल्ट सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जीना 2540 वोटों से जीते। हरिद्वार शहर से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी टिहरी से जीते। कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा 19035 मत पाकर रानीखेत से जीते। चंपावत में भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने 30056 मत पाकर जीत दर्ज की। चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने जीत दर्ज की है। पुरोला से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने जीत दर्ज की। डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल 17392 मत हा‌सिल कर जीते। सोमेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 21780 मत हा‌सिल कर जीती हैं। नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य ने 30036 ने मत पाकर जीते। नानकमत्ता से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह 42785 मत पाकर जीते। रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट ने 35839 मत प्राप्त‌ किए। रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने 68754 मत हा‌सिल किए। खटीमा से भाजपा प्रत्याशी पुष्‍कर सिंह धामी ने 29539 मत पाकर जीत हा‌सिल की। भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह यमुनोत्री से जीते। घनसाली से भाजपा प्रत्याशी शक्तिलाल शाह जीते। प्रतापनगर से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार जीते। विकासनगर से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान जीते। भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुडिर सहसपुर से जीते। हरबंस कपूर भाजपा प्रत्याशी देहरादून कैंट सीट से जीते। भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी मसूरी से जीते। त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला से भाजपा प्रत्याशी जीते। प्रेम चंद्र अग्रवाल ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी जीते। सुरेश राठौड़ ज्वालापुर से भाजपा प्रत्याशी जीते। देश राज कर्णवाल झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी जीते। प्रदीप बत्रा रुड़की से भाजपा प्रत्याशी जीते। प्रणव ‌सिंह चैंपियन भाजपा प्रत्याशी खानपुर से जीते। संजय गुप्ता भाजपा प्रत्याशी लक्सर से जीते। मुकेश सिंह कोहली भाजपा प्रत्याशी पौड़ी से जीते। सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी जीते। लालकुंआ से भाजपा प्रत्याशी नवीन चंद्र दुम्का 44293 मत पाकर जीते। कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुजवाल 24132 मत हा‌सिल कर जागेश्वर से जीते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान जसपुर से  42551 मत पाकर जीते। कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद कलियर से जीते। भगवानपुर से कांग्रेस की ममता राकेश ने जीत दर्ज की। सितारंगज सीट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने 50597 मत पाकर जीत दर्ज की। किच्छा सीट से भी उत्तराखंड सीएम हरीश रावत हारे। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने यहां जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे ने 41530 मत पाकर गदरपुर सीट से जीत दर्ज की है। बाजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य 12 हजार वोटों से जीते। बता दें कि कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री ‌थे। विस चुनाव से ठीक पहले पुत्र को टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। हरिद्वार ग्रामीण सीट पर काउंटिंग पूरी हुई। कांग्रेस प्रत्याशी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम हरीश रावत 12 हजार 400 वोटों से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरानंद ने जीत हासिल कर उत्तराखंड में भाजपा का खाता खोला है। रुद्रपुर में दसवें राउंड के बाद भाजपा 19056 वोटों से आगे। छठे राउंड बाद कपकोट से भाजपा 2005 वोट से आगे। बागेश्वर छठे राउंड बाद भाजपा 8288 वोट से आगे। सातवें राउंड बाद किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत 1000 वोटों से आगे। सातवें राउंड में गदरपुर से भाजपा 13000 वोटों से आगे। सातवें राउंड के बाद ‌भीमताल से निर्दलीय 7698 वोटों से आगे। लोहाघाट 11वें राउंड में कांग्रेस 586 वोटों से आगे। काशीपुर से पांचवें राउंड में भाजपा 5300 वोटों से आगे। राजपुर रोड से छठे राउंड में भाजपा आगे। विकासनगर से पांचवें राउंड में भाजपा आगे। खटीमा से सातवें राउंड में भाजपा 1400 वोटो

In Uttarakhand, BJP won 56 out of 70 seats and won the Koli Rango Holi
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय