ब्रेकिंग न्यूज़

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने जालंधर में लहराया राष्ट्रीय ध्वज

On the occasion of 74th Republic Day, Governor Banwarilal Purohit hoisted the national flag in Jalandhar share via Whatsapp

On the occasion of 74th Republic Day, Governor Banwarilal Purohit hoisted the national flag in Jalandhar


संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्यों के प्रति संजीदगी बहुत जरूरीः राज्यपाल


लोगों से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आगे आने की अपील


राज्य की समृद्धि, प्रगति और विकास में लोग सक्रिय भागीदार बनें


देश और प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा के लिए लोग भी रहे सतर्क


इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज यहां 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने संदेश में संविधान की महत्ता के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह जागरूक होना चाहिए , संविधान की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पंजाब के लोगों को राज्य के शासन- प्रशासन मजबूत करने, राज्य के विकास और समृद्धि में सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह करते हुए, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के लोग अपना उचित योगदान देकर पंजाब की प्रगति के लिए एक नई मिसाल पेश करेंगे।

स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण करने के बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ हमारा संविधान लोकतंत्र का पवित्र ग्रंथ है जो सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि संविधान का पूर्ण सम्मान करना हमारा कर्तव्य है क्योंकि संविधान किसी भी राष्ट्र की शासन व्यवस्था का मजबूत आधार होता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को संविधान के अनुसार कार्यों को लागू करना चाहिए और संविधान का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रहना चाहिए।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने देश की आजादी के लिए लंबे संघर्ष में पंजाब की अहम भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब की भूमि वीर योद्धाओं की धरती है, जिनकी वीरता का अपना एक विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि पंजाब की खूबसूरत धरती पर पांच नहीं छह दरिया बहते है जिनमें से एक बलिदान की दरिया है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए कई आंदोलन चलाए गए, जिनमें कूका आंदोलन और गदर आंदोलन शामिल है। श्री पुरोहित ने कहा कि बहादुरता पंजाबियों को विरासत में मिली है और सिख गुरुओं के बलिदान के उदाहरण पूरी दुनिया में अद्वितीय है।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने देश की सीमाओं की एकता और अखंडता की रक्षा करने वाले वीर जवानों की चर्चा करते हुए कहा कि देश को बाहरी खतरों से सुरक्षित रखने में पंजाबियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और आज भी पंजाब के युवक-युवतियां बढ –चढ कर देश की सुरक्षा में भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने न केवल बलिदानों का इतिहास रचा बल्कि यहां के शीर्ष किसानों ने अपने अथक प्रयासों से देश में हरित क्रांति लाकर अनाज के भण्डार भरे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब 35 करोड़ की आबादी के लिए खाद्यान्न की कमी थी और देश बाहर से अनाज आयात करने के लिए मजबूर था, लेकिन आज 135 करोड़ की आबादी के लिए न केवल प्रचुर मात्रा में अनाज है, बल्कि निर्यात भी हो रहा है जिसमें पंजाब और पंजाब के किसानों का बहुत बड़ा योगदान है।

पंजाब के 6 सरहद वाले जिलों के बारे में राज्यपाल ने कहा कि अक्सर सीमा पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी की खबरें आती रहती है जो चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश और अपने राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए न केवल पुलिस बल्कि हम सभी को भी सतर्क रहना चाहिए। 

 

राज्यपाल ने लोगों से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार हमारे लोकतंत्र, गणतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाता है जो बिल्कुल नहीं होना चाहिए। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ में तैनात करीब 350 आईएएस ,आईपीएस अधिकारियों को स्वंय पत्र लिखकर स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के संकल्प को सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार की सामाजिक बुराई को मिटाने के लिए आगे आने की अपील की क्योंकि यह भी एक राष्ट्रीय सेवा है जिसमें सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने विदेशी साम्राज्यों से आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया है और अब पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार और भ्रष्ट लोगों को रोकने के लिए एक उदाहरण पेश करे। 

राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण को एक चुनौती के रूप में लिया जाए और उन सभी के लिए एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

इसके बाद राज्यपाल ने आई.पी.एस.अधिकारी मनिंदर सिंह व डीएसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में निकाले मार्च पास्ट से सलामी ली। देशभक्ति गीतों पर स्कूली छात्रों की प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाने के बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विभिन्न क्षेत्रों में शानदार सेवाएं देने वाली हस्तियों को सम्मानित भी किया। जिला प्रशासन ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने जरूरतमंद लाभार्थियों को सिलाई मशीन और ट्राईसाइकिल भी बाँटे।

राज्यसभा सदस्य व विश्व विख्यात पर्यावरणविद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ, डीजीपी गौरव यादव,  डिवीजनल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा, जिला एवं सैशन जज रूपिंदरजीत चहल, एडीजीपी (ला एंड आर्डर) अर्पित शुक्ला, आईजी गुरशरण सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह ,मुख्य इंजीनियर उत्तरी जोन पावरकाम रमेश लाल सारंगल के इलावा पंजाब एग्रो चेयरमैन मंगल सिंह, ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह आदि मौजूद थे।

On the occasion of 74th Republic Day, Governor Banwarilal Purohit hoisted the national flag in Jalandhar
India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय