ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब को जल्द मिलेगा ओलम्पिक स्तर का मुख्य हॉकी प्रशिक्षकः राणा गुरमीत सिंह सोढी

Punjab to soon appoint Olympian as Chief hockey coach: Rana Sodhi share via Whatsapp

Punjab to soon appoint Olympian as Chief hockey coach: Rana Sodhi


पंजाब सरकार द्वारा सुरजीत हॉकी अकादमी को 36 सीट डे-स्कॉलर हॉकी विंग देने का फ़ैसला

इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ः
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ऐलान किया कि राज्य में हॉकी खेल को जमीनी स्तर तक प्रफुल्लित करने के लिए जल्द ही ओलम्पिक स्तर के खिलाड़ी की बतौर मुख्य हॉकी प्रशिक्षक नियुक्ति की जायेगी।

खेल मंत्री ने यह खुलासा सुरजीत हॉकी सोसायटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में हॉकी के उभरते खिलाड़ियों के खेल को और तराशने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जगत में अपने खेल का लोहा मनवा चुके किसी प्रसिद्ध ओलम्पियन की सेवाएं लेने सम्बन्धी फ़ैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओलम्पिक स्तर का खिलाड़ी राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता नज़र आएगा।

राणा सोढी ने सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 14 और 19 साल के हॉकी खिलाड़ियों की शुरू की गई सुरजीत हॉकी अकैडमी की कारगुज़ारी पर संतोष जाहिर करते हुए सुरजीत हॉकी सोसायटी के प्रधान और डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में अकादमी द्वारा प्राप्तियों की प्रशंसा भी की।

उन्होंने अकैडमी को साल 2021-22 के लिए 36 सीटों (18 लड़के और 18 लड़कियों) का डे-स्कॉलर हॉकी विंग देने का भी ऐलान किया। उन्होंने अकैडमी को 200 हॉकियों, 200 बॉल और 2 गोलकीपर किटें देने की मंजूरी के हुक्म भी जारी किये। इस मौके पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के चीफ़ पी.आर.ओ. सुरिन्दर सिंह, संयुक्त सचिव रणबीर  सिंह राणा टुट्ट और सचिव इकबाल सिंह संधू आदि उपस्थित थे।

Punjab to soon appoint Olympian as Chief hockey coach: Rana Sodhi
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय