ब्रेकिंग न्यूज़

टोकियो ओलम्पिक्स के लिए पंजाब पूरी तरह तैयारः अधिक से अधिक कोटा हासिल करना हमारा मुख्य लक्ष्यः राणा सोढी

· Olympic gold winners to get Rs.2.25 crore, silver Rs.1.5 crore and bronze Rs.1 crore along with government jobs share via Whatsapp

PUNJAB RARING TO GO FOR TOKYO OLYMPICS, BAGGING MAXIMUM QUOTA OUR SOLE AIM: RANA SODHI

 ·        90 players excelled in 2017-18 felicitated with Rs.1.66 Crore prize money

·        Olympic gold winners to get Rs.2.25 crore, silver Rs.1.5 crore and bronze Rs.1 crore along with government jobs


·        Punjab poised to contribute half strength of national hockey team for mega event


·        Boxing and shooting also potential medal sports

·        Announces Rs.5 lakh financial assistance to family of deceased Special Olympian

साल 2017-18 के दौरान उपलब्धियां हासिल करने वाले 90 खिलाडिय़ों का किया सम्मानः 1.66 करोड़ रुपए की राशि की भेंट
ओलम्पिक खेल में स्वर्ण, रजत और काँस्य पदक विजेता को नौकरियों सहित मिलेगी क्रमवार 2.25 करोड़, 1.5 करोड़ और 1 करोड़ रुपए की राशि


ओलम्पिक्स खेलने वाली भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के आधे से अधिक खिलाड़ी शामिल होने की संभावना


मुक्केबाज़ी और निशानेबाज़ी में भी पंजाब को बड़ी आशाएं


मृत विशेष ओलम्पियन के परिवार को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान

इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़: पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और प्रवासी भारतीय मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कहा कि टोकियो ओलम्पिक्स-2021 के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार है और राज्य के लिए अधिक से अधिक ओलंपिक कोटा हासिल करना हमारा मुख्य लक्ष्य है, जिसकी प्राप्ति के लिए खेल विभाग के नेतृत्व में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस (पी.आई.एस.) और अन्य सम्बन्धित संस्थाएं दिन-रात जुटी हुई हैं। राणा सोढी ने यहाँ पंजाब म्यूंसिपल भवन में साल 2017-18 के दौरान राज्य के लिए ख्याति हासिल करने वाले 90 खिलाडिय़ों को करीब 1.66 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया।

इस विशेष समारोह को संबोधन करते हुए राणा सोढी ने कहा कि खिलाडिय़ों को वित्तीय सहायता मुहैया करने के आज पहले चरण की शुरुआत के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े नाम कमाने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान का वादा पूरा हुआ है। आने वाले दिनों में ऐसे 1135 खिलाडिय़ों को नगद इनाम बाँटे जायेंगे क्योंकि कोविड -19 महामारी के कारण खिलाडिय़ों के सम्मान में पहले ही काफ़ी देर हो चुकी है।

खेल मंत्री ने कहा कि आज जो खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया, वह साल 2017-18 के दौरान अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नमा कमा चुके हैं। इन खिलाडिय़ों को कुल 1,65,65,700 की राशि मुहैया की गई है। इन 90 खिलाडिय़ों में 36 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, जिनको कुल 1.26 करोड़ की इनामी राशि दी गई, जबकि 54 राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को कुल 39.39 लाख की राशि इनाम के तौर पर दी गई। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मान-सम्मान से उन उभरते हुए खिलाडिय़ों को उत्साह मिलेगा, जो टोकियो ओलम्पिक्स-2021 की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल विभाग ने ऐसे खिलाडिय़ों को 4.85 करोड़ रुपए की राशि इनाम के तौर पर देने का फ़ैसला किया गया, जिसमें से 1.66 करोड़ रुपए की राशि आज बाँटी गई।

राणा सोढी ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब से अधिक से अधिक ओलंपिक पदक विजेता निकालना है और हमें सबसे अधिक आशाएं हॉकी से हैं क्योंकि भारतीय हॉकी टीम में आधे से अधिक खिलाड़ी पंजाब से सम्बन्धित चुने जाने की संभावना है। इस समय बैंगलोर में जारी तैयारी कैंप में कुल 33 में से 17 खिलाड़ी पंजाब के हैं, जिनमें से आधे खिलाडिय़ों के टीम में चुने जाने की संभावना है। लड़कियों की हॉकी टीम में इस समय दो पंजाबी महिला खिलाडिय़ां शामिल हैं। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर को पंजाब सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का चैक भेंट करने बारे जानकारी देते हुए खेल और युवक सेवाएं बारे मंत्री ने बताया कि सिमरनजीत कौर पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज़ है, जिसने एशिया-ओशेनिया क्वालीफाई मुकाबले में रजत पदक जीतकर ओलम्पिक में जगह बनाई। सिमरनजीत कौर की ओलंपिक की तैयारी का समूचा ख़र्च पंजाब सरकार द्वारा किए जाने के ऐलान का जि़क्र करते हुए उन्होंने बताया कि मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस में भी इस मुक्केबाज़ ने तैयारी की। उन्होंने नयी खेल नीति को खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के लिए अनुकूल होने का दावा करते हुए कहा कि पंजाब के अन्य जिन खिलाडिय़ों की थोड़ी सी कोशिश से ओलंपिक में बड़ी उपलब्धियां पाने की आशा है, उनकी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। खिलाडिय़ों के विदेशी प्रशिक्षण से लेकर सामान तक की जितनी भी मदद संभव है, वह मदद मुहैया की जा रही है।

नयी खेल नीति के अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए खिलाडिय़ों की तैयारी में मददगार होने का दावा करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि विदेशों से प्रशिक्षक और अन्य उपकरण जैसी सहूलतें मुहैया करने के साथ-साथ यह बात यकीनी बनाई जायेगी कि इन खिलाडिय़ों को हर सुविधा मुहैया करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। ओलंपिक खेल में स्वर्ण, रजत और काँस्य पदक विजेता को नौकरियों सहित क्रमवार 2.25 करोड़, 1.5 करोड़ और 1 करोड़ रुपए की राशि देने का ऐलान करते हुए राणा सोढी ने जानकारी दी कि अब तक 35 ईवैंटों में भारत के 74 खिलाड़ी ओलंपिक खेल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। पंजाब को मुक्केबाज़ी और निशानेबाज़ी में बड़ी आशाएं हैं क्योंकि पंजाब के कई निशानेबाज़ और मुक्केबाज़ इस समय बढिय़ा प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस मौके पर प्रमुख सचिव खेल अनुराग वर्मा और डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने संबोधन किया और खिलाडिय़ों को बड़ी उपलब्धियां पाने के लिए शुभकामनाएँ दीं। समागम के दौरान महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) डॉ. जगबीर सिंह चीमा और रजिस्ट्रार कर्नल नवजीत सिंह संधू, पी.आई.एस. डायरैक्टर ग्रुप कैप्टन (सेवामुक्त) अमरदीप सिंह, संयुक्त सचिव खेल कौंसिल करतार सिंह और डिप्टी डायरैक्टर (युवक सेवाएं) रुपिन्दर कौर भी उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के 36 खिलाडिय़ों को 1.26 करोड़ रुपए की राशि बाँटी


पहले चरण के दौरान साल 2017-18 में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां पाने 36 खिलाडिय़ों को 1 करोड़ 26 लाख रुपए के साथ सम्मानित किया गया है, जिनमें 5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता अंजुम मौदगिल, 3 स्वर्ण, 5 रजत और 5 काँस्य पदक विजेता अनहद जवन्दा, 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता आदित्या कुंडू, 2 स्वर्ण पदक विजेता गुरप्रीत सिंह, 2 स्वर्ण पदक विजेता हरप्रीत सिंह, 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता रूबलजीत सिंह रंगी, 2 स्वर्ण पदक विजेता अमनजीत सिंह, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता रणदीप कौर, 1 स्वर्ण पदक विजेता परवीना, 1 स्वर्ण पदक विजेता तृषा देब, 1 स्वर्ण पदक विजेता मनप्रीत कौर, 1 स्वर्ण पदक विजेता मनिन्दर सिंंह, 1 स्वर्ण पदक विजेता प्रदीप सिंह, 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता अर्जुुन बबूटा, 4 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता समीक्षा ढींगरा, 8 स्वर्ण, 1 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता अर्जुन सिंह चीमा, 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता तेजिन्दर पाल सिंह तूर, 2 रजत पदक विजेता प्रभपाल सिंह, 1 रजत पदक विजेता गुरविन्दर सिंह, 1 रजत पदक विजेता हरवीन सराओ, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता संजीव कुमार, 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता अंगदवीर सिंह बाजवा, 1 स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक शर्मा, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता दविन्दर सिंह, 2 स्वर्ण पदक विजेता मुकेश कुमार, 2 स्वर्ण पदक विजेता पूनम, 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक विजेता गुरनिहाल सिंह गर्चा, 1 रजत पदक विजेता गुरदीप सिंह, 1 काँस्य पदक विजेता विकास ठाकुर, 1 काँस्य पदक विजेता अमनप्रीत सिंह, 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता सनमुन सिंह बराड़, 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता राज कुमार, 5 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता जपतेश सिंह जसपाल, 1 काँस्य पदक विजेता दिलबरदीप सिंह संंधू, 1 काँस्य पदक विजेता सुमित और 1 काँस्य पदक विजेता वीना अरोड़ा शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्तर के 54 खिलाडिय़ों को 39.39 लाख रुपए की इनामी राशि मुहैया
खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने वाले 56 खिलाडिय़ों को 39.39 लाख रुपए की इनामी राशि के साथ सम्मानित किया गया, जिनमें 5 स्वर्ण, 1 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता सरप्रीत कौर सिद्धू, 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता एकनूर कौर, 3 स्वर्ण, 4 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता राजबीर सिंह, 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता सिमरनजोत कौर, 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता नेमत सभरवाल, 4 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता महक केजरीवाल, 5 स्वर्ण और 5 रजत पदक विजेता प्रभजोत बाजवा, 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता इनाया विजय सिंह, 5 स्वर्ण पदक विजेता जैसमीन कौर, 4 रजत और 3 काँस्य पदक विजेता अचल प्रताप सिंह गरेवाल, 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता नमन कपिल, 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता फतेह सिंह ढिल्लों, 5 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता मनप्रीत कौर, 2 स्वर्ण पदक विजेता चाहत अरोड़ा, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता सुरिन्दर सिंह, 5 रजत पदक विजेता वैभव राजौरिया, 6 स्वर्ण, 1 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता छवि कोहली, 4 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता सुमनप्रीत कौर, 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 काँस्य पदक विजेता जगजीत कौर, 2 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता चाहत दीप कौर, 2 रजत और 4 काँस्य पदक विजेता जसमीत कौर, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता पंखुड़ी राठौर, 2 स्वर्ण और 2 काँस्य पदक विजेता वीरपाल कौर, 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता जुगराज सिंह, 3 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता हरनिमरत सिंह भिंडर, 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता तलविन्दर सिंह, 2 स्वर्ण और 3 काँस्य पदक विजेता किरनदीप कौर, 2 स्वर्ण और 3 काँस्य पदक विजेता इन्द्रजीत कौर, 2 स्वर्ण और 2 काँस्य पदक विजेता साहिल चोपड़ा, 4 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता दिलशान कैले, 3 स्वर्ण पदक विजेता जससीरत सिंह, 2 स्वर्ण और 2 काँस्य पदक विजेता हुसनप्रीत कौर, 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता हरमनप्रीत कौर, 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता प्रभजोत कौर, 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक विजेता हरविन्दर कौर, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता वीरपाल कौर, 2 स्वर्ण पदक विजेता ईना अरोड़ा, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता गुरबाज़ सिंह, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता सरवनजीत सिंह, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता गुरविन्दर सिंह चंदी, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता हरबीर सिंह, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता हरजोत सिंह, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता दुपिन्दर दीप सिंह, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता धर्मवीर सिंह, 1 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता सिमरनजीत सिंह, 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक विजेता जगदीश सिंह, 6 रजत पदक विजेता जैसमीन कौर, 3 रजत और 3 काँस्य पदक विजेता उत्कर्ष, 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 काँस्य पदक विजेता प्रियंका देवी, 1 रजत और 3 काँस्य पदक विजेता हरमनदीप कौर, 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 काँस्य पदक विजेता अमनदीप कम्बोज़, 3 स्वर्ण पदक विजेता हर्शदीप सिंह, 2 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता सानिया और 2 स्वर्ण और 1 काँस्य पदक विजेता जगमीत कौर शामिल हैं।

विशेष ओलम्पियन के परिवार को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा

लॉस एंजल्स में साल 2015 के विशेष ओलम्पिक्स में साईकलिंग खेल में दो स्वर्ण पदक जीत चुके जि़ला लुधियाना के सिआड़ गाँव के विशेष ओलम्पियन राजवीर सिंह (21) की मौत पर दुख प्रकट करते हुए खेल मंत्री राणा सोढी ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विभाग के सीनियर अधिकारियों को वित्तीय सहायता का चैक तुरंत परिवार को देने के लिए कहा गया है।

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस खिलाड़ी को 2015 में तब की अकाली-भाजपा सरकार द्वारा 30 लाख रुपए की नगद राशि देने का केवल ऐलान ही किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस विशेष खिलाड़ी को वित्तीय सहायता प्रदान करने का मामला खेल विभाग के ध्यान में करीब पाँच महीने पहले ही आया था और तभी से विभाग ने सहायता राशि देने की प्रक्रिया आरंभ की हुई थी।

-------------

· Olympic gold winners to get Rs.2.25 crore, silver Rs.1.5 crore and bronze Rs.1 crore along with government jobs
India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय