ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश में 60 सीटों पर खिला कमल, कई दिग्गज धराशाई, पांच पर सपा निपटी, कांग्रेस एक सीट पर कर सकी जीत हासिल

BJP won 60 seats in Uttar Pradesh , SP get only 5 seats & Congress won 1 seat share via Whatsapp

BJP won 60 seats in Uttar Pradesh , SP get only 5 seats & Congress won 1 seat



अशफांक खां,नवीन गोयलः
लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में मोदी की लहर चली है। विरोधियों के सारे दांव-पेंच को दरकिनार करते हुए भाजपा को 60 संसदीय सीटों पर कमल खिला है। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) को दो सीटें मिली हैं। सपा-बसपा गठबंधन कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाया। बसपा के खाते में जहां 11 सीटें आई हैं वहीं सपा पांच पर सिमट गई है। गठबंधन में शामिल रालोद को बागपत सीट के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन आखिर में जयंत चौधरी को हार का मुंह देखना पड़ा। प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परंपरागत सीट भाजपा ने छीन ली है। कांग्रेस को महज एक रायबरेली की सीट मिली है जहां से सोनिया गांधी चुनाव जीती हैं। भाजपा ने अमेठी में कांग्रेस का गढ़ ढहाते हुए राहुल गांधी को यहां से जीत का चौका लगाने से रोक दिया। रालोद के चौधरी अजित सिंह लगातार दूसरी बार चुनाव हार गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में सपा की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों के रिकार्ड अंतर से हराया है। अब तक आए नतीजों में पीएम मोदी सबसे ज्यादा मतों से जीते हैं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को गाजीपुर से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा राज बब्बर, डिंपल यादव, श्रीप्रकाश जायसवाल, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह जैसे दिग्गजों को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। लोकसभा चुनाव की 80 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को 75 जिलों में 77 केन्द्रों पर मतगणना शुरू हुई। भाजपा ने रुझान में बढ़त बनाना शुरू कर दिया था जो वक्त के साथ-साथ बढ़ती गई। शाम तक लगभग सभी सीटों पर ईवीएम से मतगणना पूरी होने के बाद प्रदेश की तस्वीर साफ हो गई। प्रदेश की 78 सीटों पर चुनाव लड़ी भाजपा ने 60 सीटों पर कमल खिलाया है। वहीं प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस को इस बार सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह मात्र सोनिया गांधी की रायबरेली सीट ही बचा सकी। राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सहित 69 उम्मीदवार चुनाव हार गए। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस मुख्य मुकाबले में ही नहीं आ सकी।  अलीगढ़ में भाजपा के सतीश कुमार गौतम ने बसपा के डॉ. अजीत बालियान को 2,29,261 मतों से हराया। बांदा में भाजपा के डॉ.आर.के.सिंह पटेल ने सपा के श्यामा चरण गुप्ता को 58 हजार 938 मतों से पराजित किया। उन्नाव में भाजपा के साक्षी महाराज ने सपा के अरुण शंकर शुक्ला को 4 लाख 956 मतों से हराया। गोंडा में भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह ने सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 1,66,360 मतों से हराया। गाजियाबाद में जनरल वीके सिंह 4.99 लाख से ज्यादा वोटों की निर्णायक बढ़त लिए हुए हैं।

समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर सिमटी

बसपा से गठबंधन के बाद भी समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में दो सीटों का घाटा हुआ है। सपा ने  प्रदेश की 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सपा ने मैनपुरी, रामपुर, आजमगढ़, संभल और मुरादाबाद सीटें जीती है, जबकि 32 सीटों पर हार हुई है। मैनपुरी में कांटे के मुकाबले में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव सीट बचाने में सफल रहे। आजमगढ़ में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव विजयी हुए हैं। कांटे के मुकाबले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव कन्नौज में अपनी पत्नी डिंपल यादव की सीट नहीं बचा सके। बदायूं में यादव परिवार के धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव भी चुनाव हार गए। रामपुर में समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की उम्मीदवार एवं फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा को करीब एक लाख मतों से हराया है। मुरादाबाद में सपा के डॉ. एसटी हसन ने भाजपा के मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार 97 हजार से अधिक मतों से हराया। सबसे पहले आया बहराइच का नतीजा उत्तर प्रदेश में 80 सीटों में सबसे पहला परिणाम बहराइच लोकसभा क्षेत्र का घोषित किया गया। बहराइच में भाजपा के अक्षयवर लाल 1 लाख 28 हजार 752 मतों से विजयी हुए। बहराइच के बाद दूसरे नंबर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित हुआ, यहां भाजपा के उम्मीदवार भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला 3 लाख 1 हजार 164 मतों से विजयी हुए। तीसरे नंबर पर नगीना लोकसभा क्षेत्र का परिणाम आया, नगीना में बसपा के गिरीश चंद्र ने भाजपा के यशवंत सिंह को 1 लाख 66 हजार 832 मतों से पराजित किया।

बागपत लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने रालोद के जयंत चौधरी को 14 हजार वोटों से हरा दिया है। 

बागपत लोकसभा सीट कुल मत-  1021731    
भाजपा सत्यपाल सिंह-- 509854
रालोद जयंत चौधरी--- 495452

वहीं मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा के याकूब कुरैशी को 4729 वोटों से हरा दिया है। 

मेरठ लोकसभा सीट पर कुल मत- 1212076    
भाजपा राजेंद्र अग्रवाल-- 582976
बसपा याकूब कुरैशी--- 580597
कांग्रेस हरेंद्र अग्रवाल-- 34301

BJP won 60 seats in Uttar Pradesh , SP get only 5 seats & Congress won 1 seat
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय