ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली प्रदेश के लिए कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष का विकल्प तलाशना शुरु कर दिया है,नवजोत सिंह सिद्धु के नाम की चर्चा

Congress has started exploring the option of the state president for the Delhi state, the name of Navjot Singh Sidhu share via Whatsapp

Congress has started exploring the option of the state president for the Delhi state, the name of Navjot Singh Sidhu


प्रियंका गाधी की पहली पसंद माने जा रहे है नवजोत सिंह सिद्धू

कैप्टन अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल से वह इस्तीफा दे चुके हैं सिद्धू

इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के देहांत के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद खाली पड़ा है। कांग्रेस हाईकमान ने शीला दीक्षित के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए विकल्प तलाशना शुरु कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कमान दी सकती हैं।  कांग्रेस का मानना है कि नवजोत सिंह सिद्धू को एक सिख चेहरा उतारकर सिख समुदाय को कैश कर सकती है। नवजोत सिंह सिद्धु एक मजबूत चेहरे के रुप में  पार्टी को दिल्ली में मजबूत करने में बड़ी मदद कर सकते हैं। हालांकि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शत्रुघ्न सिंहा और आरपीएन सिंह के नामों की भी चर्चा है, लेकिन प्रियंका गांधी की पसंद होने के नाते नवजोत सिंह सिद्धू की इस पद पर दावेदारी अधिक मजबूत बताई जा रही है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति में इस समय हासिये पर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल से वह इस्तीफा दे चुके हैं और कैप्टन भी अपने खेमे में उनकी वापसी पर बहुत सकारात्मक नहीं हैं। यही वजह है कि पार्टी उनके लिए एक दूसरी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है और यह जिम्मेदारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में पूरी हो सकती है। शीला दीक्षित के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद पार्टी ने दिल्ली की राजनीति में तेजी से वापसी की थी। लोकसभा चुनाव में कोई सीट न जीतने के बाद भी उसका प्रदर्शन विधानसभा चुनाव के लिहाज से बहुत सुधरा था। पार्टी के लिए सबसे ज्यादा संतोषजनक बात यह थी कि उसने अपने पुराने वोटबैंक को अपने साथ जोड़ने में दौबारा सफलता पाई है। यहां तक कि उसने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सातों सीटों पर तीसरे स्थान पर धकेल दिया। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में मिली इस बढ़त को गंवाना नहीं चाहता। वहीं, दिल्ली प्रदेश की बात की जाए तो इस समय उसके लिए एक मजबूत चेहरे की कमी महसूस की जा रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन स्वास्थ्य कारणों से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और दौबारा इसी जिम्मेदारी को संभालने के इच्छुक नहीं हैं। उनके पहले अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली फिलहाल प्रदेश की राजनीति में उतने प्रभावी नहीं हैं।

Congress has started exploring the option of the state president for the Delhi state, the name of Navjot Singh Sidhu
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय