Leopard attacks, on minor
ग्रामीणों के हांका लगाने पर जंगल की ओर भागा तेंदुआ,
परिजनों में मचा हाहाकार पुलिस ने कब्जे में लिया शव
अशफांक खां,बहराइच । कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के जंगल से सटे गूढ के मजरा निंबिया गूढ़ में गन्ने के खेत में छिलाई कर रहे किशोर की गर्दन पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। जिसके चलते किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में किशोर की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया है। मोतीपुर थाने के गूढ़ के मजरे नींबिया गूढ़ में शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे बिन्द्रा (17) पुत्र पुत्तू अपने घर वालो के साथ खेत मे गन्ने की की छिलाई कर रहा था। तभी गन्ने मे घात लगाये बैठे तेंदुआ ने हमला कर बिन्द्रा की गर्दन काट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता जगतजीत पाण्डेय ,जवाहर लाल पाण्डेय उदयराज सिंह ,अनूप सिह आदि ग्रामीणो के साथ मौके पर पहुच गये। हादसे की जानकारी वन व पुलिस महकमे को दी गयी। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ के हमले में एक किशोर की मौत हो गई है। वन व पुलिस महकमे की टीमें मौके पर है। वहीं तेंदुए के हमले में मौत की सूचना पाकर देर रात उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा कीर्ति प्रकाश भारती राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।