ब्रेकिंग न्यूज़

अब लड़कियां ही करेंगी लड़कियों के टूर्नामेंटों में रैफऱी और जजमैंट

Now only girls to perform as referees in women Gatka tournamentsः Grewal share via Whatsapp

Now only girls to perform as referees in women Gatka tournamentsः Grewal

Two days girls Gatka referee camp concludes



लड़कियों के दो दिवसीय गतका रैफऱी कैंप का समाप्न

इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़:
आज यहां नैशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया गतका ऐसोसिएशन पंजाब और इंटरनैशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी द्वारा लड़कियों को रैफऱी के तौर पर प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की समाप्ति के मौके पर नैशनल ऐसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने ऐलान किया कि लड़कियों का तीसरा माईं भागों गतका कैंप सितम्बर महीने करवाया जायेगा जिसमें रैफऱी और जजमैंट के लिए लड़कियाँ ही ड्यूटी निभाएंगी। गतके को बड़े स्तर पर प्रफुल्लित करने के मकसद से लड़कियों को इस खेल के प्रति और आकर्षित करने के लिए  ग्रेवाल ने कहा कि गतका टूर्नामैंटों और प्रशिक्षण कैम्पों में लड़कियों की शमूलियत और बढ़ाई जायेगी और लडक़े और लड़कियों के अलग-अलग टूर्नामैंट करवाए जाया करेंगे। विरासती गतके और शस्त्र कला प्रदर्शनी की प्रफुल्लता के लिए उन्होंने इंटरनैशनल सिख मार्शल आर्ट अकैडमी (इसमा) के समूह जि़ला को-आर्डीनेटरों को न्योता दिया कि वह इस साल अपने -अपने जि़लों में लड़कियों के लिए अलग प्रशिक्षण कैंप लगाएं। इसमा के चेयरमैन  ग्रेवाल ने इस मौके पर बीबी बलजिन्दर कौर मोरिंडा को पंजाब के लिए इसमा के लड़कियों के विंग की को-आर्डीनेटर के तौर पर नामज़द करने का ऐलान भी किया। इस कैंप की समाप्ति के मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे संत बाबा कपूर सिंह सनेरांं ने समूह लड़कियोंं को वाणी बाने से जुडऩे की प्रेरणा दी और कहा कि वह गुरू की बख्शी हुई खेल को और प्रफुल्लित करें। गतका ऐसोसिएशन के नेशनल प्रशिक्षक और तकनीकी माहिर अवतार सिंह पटियाला ने समूह लड़कियों को गतका खेल की बारीकियों से अवगत करवाया और गतका ऐसोसिएशन और इसमा द्वारा गतके की प्रफुल्लता के लिए किये जा रहे कामों संबंधी विस्तृत  जानकारी दी। इस मौके पर बोलते हुये गतका ऐसोसिएशन चण्डीगढ़ के प्रधान और डिप्टी मेयर नगर निगम चंडीगढ़ हरदीप सिंह बुटरेला ने गतका ऐसोसिएशन द्वारा यह कैंप लगाऐ जाने की सराहना करते हुये कहा कि चंडीगढ़ में भी गतका गतिविधियों में और सक्रियता लाई जायेगी। जि़ला गतका ऐसोसिएशन के जत्थेबन्दक सचिव भुपिन्दर सिंह खरड़ ने ऐलान किया कि रैफऱी कैंप में शामिल समूह लड़कियों के लिए उनकी तरफ से टी-शर्टें और ट्रैक सूट मुफ़्त मुहैया करवाए जाएंगे। इस मौके पर संत बाबा कपूर सिंह सनेरां ने समूह लड़कियों को कैंप में प्रशिक्षण लेने के लिए सर्टिफिकेट भी प्रदान किये। इस मौके पर अन्यों के अलावा जि़ला गतका ऐसोसिएशन रूपनगर के प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, जि़ला गतका ऐसोसिएशन एसएएस नगर के प्रधान कँवर हरवीर सिंह ढींडसा, जनरल मैनेजर उद्योग विभाग हरजिन्दर सिंह पन्नू, प्रभजोत सिंह बाबे के, गुरदयाल सिंह भुल्लारायी, इसमा के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी, को-आर्डीनेटर हरकिरनजीत सिंह फाजिल्का, मुखतियार सिंह पटियाला आदि भी उपस्थित थे।

Now only girls to perform as referees in women Gatka tournamentsः Grewal
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय