साधू सिंह धर्मसोत भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस संबधी निकाली गई विशाल शोभा यात्रा में शामिल हुए
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धर:पंजाब के वन मंत्री स. साधू सिंह धर्मसोत ने आज यहां पंजाब के लोगों को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कारूण सागर भगवान वालमीकि जी ने बराबरी एवं विश्व भार-चारे वाले समाज सर्जन का मनावता को रास्ता दिखाया । भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस संबधी निकाली गई विशाल शो5ाा यात्रा के अवसर पर धर्मसोत एवं हिंद समाचार प्रकाशन समूह के सयुक्त संपादक अविनाश चोपडा के अतिरिक्त अन्य गणमनया लोग उपस्थित थे । इस असवर पर अपने संबोधन में सरदार धर्मसोत ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी जिन्होने संस्कृत भाषा में सबसे पहला महान ग्रंथ रामायण रचा ,संस्कृति और मानवता के बड़े निर्माता थे। उनके द्वारा रचित रामायण मानवीय नैतिक मूल्यों ,संस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों का एक शाहकार है। स. बादल ने आगे कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को प्रेम और सिद्धातों पर आधारित आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया है। हर साल विशाल शोभा यात्रा का आयोज करने के लिए सिटी वाल्मीकि सभा द्वारा किये जा रहे यत्नों की सराहाना करते हुए सरदार धर्मसोत ने कहा कि इस प्रकार यत्न भगवान वाल्मीकि जी के शिक्षायें एवं दर्शन से सभी विश्व को जानकारी प्रदान करती है। उन्होने कहा कि यह शिक्षाए जहां वर्तमान समय मनावता का मार्ग दर्शन करती है वहां रहती दुनिय तक ये मानवता को आपसी भाईचारे एवं शांति से जीने का रास्ता दिखाती रहेंगी। इस अवसर पर एम पी चौधरी संतोख सिंह , मुख्य मंत्री पंजाब के ओ एस डी सरदार गुरप्रीत सिंह ढेसी, विधायक श्री सुशील रिंकू एवं पंजाब के 5ाूतपूर्व विधायक अवतार हैनरी द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर प्रवीन कुमार सिन्हा, जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा, डिप्टी कमिश्नर पुलिस रजिंदर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह सिंह शोभायात्रा में शामिल हुए इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अस्थाई अध्यक्ष दलजीत सिंह आहलूवालिया, सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान अमृत खोसला, राज कुमार राजू, राजेश भटटी, अशवनी शर्मा, सतनाम सिंह बिटा, महिला कांग्रेस नेता जसलीन सेठी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।