ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Haryana assembly election: BJP released first list of 78 candidates share via Whatsapp

Haryana assembly election: BJP released first list of 78 candidates


हरियाणा डेस्कः
हरियाणा विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। कुश्ती खिलाड़ी पहलवान योगेश्वर दत्त को बरौदा से भाजपा ने मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पेहोवा से टिकट दिया है। रेसलर बबीता फोगाट को दादरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। सीएम मनोहर लाल करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाना विधानसभा सीट से अपनी किस्मत अजमाएंगे। मंत्री विपुल गोयल व राव नरबीर सहित सात विधायकों का टिकट काट दिया गया है। वहीं पार्टी ने तीन खिलाड़ियों और नौ महिलाओं को पहली लिस्ट में शामिल किया है। बता दें कि पहले बीजेपी की पहली सूची रविवार को जारी होनी थी। लेकिन ऐन मौके पर यह सूची नहीं जारी की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सूची नवरात्रि के पहले दिन फाइनल होने की हामी भरी थी लेकिन सूत्रों का कहना है कि गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत अपनी बेटी आरती राव के नाम पर अड़े हुए हैं, जिसके चलते भाजपा की सूची रोक ली गई। मालूम हो कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत अपनी बेटी को टिकट के लिए अड़े हुए हैं। करनाल से (सीएम) मनोहर लाल खट्टर, टोहान से सुभाष बराला, कालका से लतिका शर्मा, पंचकूला    से ज्ञान चंद गुप्ता, अंबाला कैंट से अनिल विज, मौलाना से राजवीर बराडा, सधौरा से बलवंत सिंह, जगाधरी से कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर से कर्णदेव कंबोज, लाडवा से पवन सैनी, शाहबाद से कृष्ण बेदी, थानेसर से सुभाष सुधा, पेहवा से सरदार संदीप सिंह, गुहला से रवि तरनवाली, कैलाथ से कमलेश ढांडा, कैथल से लीला राम गुज्जर, पंडुरी से वेदपाल एडवोकेट, नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी, इंद्री से रामकुमार कश्यप, घरौडा से हरविंदर कल्यान, असंध से सरदार बक्शी सिंह विर्क, पानीपत (ग्राणीण) से महिपाल ढांडा, इसराना से किशन पंवार, समालखा से शशिकांत कौशिक, राई से मोहन लाल कौशिक, सोनीपत से कविता जैन, गौहाना से तीरथ सिंह राणा, बरौदा से योगेश्वर दत्त, जुलाना से परमेंद्र ढुल, सफींदों से बच्चन सिंह आर्या, जींद से कृष्ण मिढ्डा, उचाना कंला से प्रेम लाला, नरवाना से    संतोष दनोदा, रतिया से लक्ष्मण नापा, कलावली से बलकौर सिंह, डबवाली से आदित्य देवीलाल, रनियां से रामचंद्र कंबोज, सिरसा से प्रदीप, ऐलानाबाद से पवन बेनीवाल,उकलाना से आशा खेदार, नारनौद से कैप्टन अभिमन्यु, हांसी से विनोद भ्याना, बरवाला से सुरेंदर पुनिया, हिसार से कमल गुप्ता, नलवा से रणवीर गंगवा, लोहारू से जेपी दलाल, बाढ़डा से सुखविंदर मंडी, दादरी से बबीता फोगाट, भिवानी से घनश्याम शराफ, बवानीखेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, गढ़ी सांपला-किलोई से सतीश नंदल, रोहतक से मनीष ग्रोवर, कलानौर से राम अवतार वाल्मीकि, बहादुरगढ़ से  नरेश कौशिक, बदली ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर से राकेश कुमार, बेरी से विक्रम कादयान, अटेली से सीताराम यादव, महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा, नारनौल से ओमप्रकाश यादव, नंगल चौधरी से अभय सिंह यादव, बावल से बनवारी लाल, पटौदी से सत्यप्रकाश जरावता, बादशाहपुर से  मनीष यादव, सोहना से    संजय सिंह, नूंह से जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से नैक्षम चौधरी, हथीन से प्रवीण डागर, होडल से  जगदीश नायर, पृथला से सोहनपाल छौक्कर, फरीदाबाद NIT नगेंद्र भड़ाना, बड़खल    से सीमा त्रिखा को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, तिंगाव से राजेश नागर को टिकट मिली है।

Haryana assembly election: BJP released first list of 78 candidates
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय