ब्रेकिंग न्यूज़

लाकडाउन में सतना से कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

FIR filed against Congress MLA from Satna in the lockdown share via Whatsapp

FIR filed against Congress MLA from Satna in the lockdown


 आपदा प्रबंधन के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है, धारा 144 का भी उल्लंघन करने का आरोप

नेशनल न्यूज डेस्कः
कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 भी लागू है। ऐसे में सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने नाई बस्ती इलाके में अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में दायर किया गया है। बताया जा रहा है कि FIR कोलगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते हालात खराब हो गए हैं। भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में पूरी तरह से लॉकडाउन के हालात हैं। ऐसे में कई जिलों में धारा 144 का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसी दौरान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के धरना प्रदर्शन पर राज्य सरकार और प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए उन पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी के संबंध में प्रशासन या पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

FIR filed against Congress MLA from Satna in the lockdown
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय