नेशनल डेस्कः मुम्बई में उपनगरीय अंधेरी रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहने से पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुर्घटनाकी वजह से पश्चिमी रेलवे की रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। मुम्बई सेंट्रल-निजामुद्दीन अगस्तक्रांति राजधानी एक्सप्रैस और मुम्बईसेंट्रल-फिरोजपुर कैंट जनता एक्सप्रैसरेलगाडि़या रद्द कर दी गई हैं। मुंबई सैंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रैस के समय में परिवर्तन किया गया है।कम दूरी की कुछ रेलगाडि़यों को रद्द किया गया है। अंधेरी स्टेशन पर ट्रैक की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पश्चिम रेलवे, राज्य सरकार, स्थानीय प्राधिकरण, एनडीआरएफ, मुम्बई पुलिस के अधिकारी अंधेरी, और विलेपार्ले के बीच पटरियोंकी बहाली के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। पश्चिम रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में फंसे यात्रियों के लिए खाने के पैकेट और पानी की बोतलों की व्यवस्था भी की है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने मुम्बई पुलिस आयुक्त को आदेश दिए हैंकि वो सड़क व-यातायात व्यवस्था दुरूस्त करें और वृहन मुंबई नगर निगम से कहा है कि वो यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवा में बढ़ोतरी करें।