Mumbai: The train driver saved hundreds of passengers lives, the Railway Minister gave a reward of five lakh
नेशनल डेस्कः अगर रेल चालक ने सही तरह से सर्तकता और संरक्षा का सही तरह से अध्यन किया होतो दुर्घटना नही हो सकती है। जिसका ताजा उधारण देखने को मिला मुंबई में 27 साल से लोकल ट्रेन चला रहे चालक चंद्रशेखर सावंत की सर्तकता से सौकड़ो यात्रियों की जान बच गई। चालक सावंत अंधेरी से गाड़ी लेकर आगे बढ़ा तभी ब्रिज के एक हिस्से को गिरते देखा तो तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। तभी पुल का हिस्सा गिर गया। ट्रेन पुल से 50-60 मीटर पहले ही रुक गई थी। सावंत की सूझबूझ के कारण मंगलवार सुबह तब बड़ा हादसा होने से टल गया। सावंत को असली हीरो बताते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 5 लाख रुपये इनाम की घोषणा की। अगर सावंत ने इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाया होता तो ब्रिज का मलबा लोकल ट्रेन पर गिरता और सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी। सावंत ने ट्रेन रोकने के बाद ओवरब्रिज गिरने की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। इसके बाद सभी लोकल ट्रेनों को जहां का तहां रोक दिया गया। वह बोरीवली से 7.08 बजे की ट्रेन लेकर चर्चगेट के लिए निकले थे।
मुंबई में गिरा रेलवे फुट ओवरब्रिज, 5 लोग जख्मी
जुलाई की पहली बरसात में मंगलवार सुबह मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक ओवरब्रिज का हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से पांच लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि फुट ओवरब्रिज में दरारें पड़ गई थीं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम राहत अभियान में जुटी थी। घायलों को कूपर अस्पताल ले जाया गया।