इंडिया न्यूज सेंटर, देहरादून: सियासत के रंगों को आज तक कोई भी समझ नहीं पाया। उत्तराखंड में तो ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने अब लालकुआं और भीमताल सीट से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। कांग्रेस आलाकमान से टिकट की उम्मीद छोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी अपने पुत्र रोहित शेखर तिवारी को भाजपा से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। भाजपा आलाकमान भी इसके लिए मन बना चुका है। मामला लालकुआं और भीमताल की सीट के बीच फंस गया है। इसी असमंजस में रोहित शेखर तिवारी अभी तक भाजपा का कमल हाथों में नहीं पकड़ पाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण तिवारी बेटे रोहित शेखर तिवारी को सक्रिय राजनीति में उतारना चाहते हैं। पिछले साल से बेटे को राजनीति में स्थापित करने की भूमिका तैयार हो रही है।
Tiwari wants his son to for BJP ticket election
Source:
INDIA NEWS CENTRE