Punjab: Former Congress councilor shot dead in broad daylight in Jalandhar city
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस ने पुरे क्षेत्र को किया सील
हमलावर को ढूढने में जूटी पुलिस
निखिल शर्मा,जालंधरः पंजाब के जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को शहर में कांग्रेस के पूर्व देहाती प्रधान व पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सुखमीत डिप्टी हाल ही में शहर के मशहूर मिक्की अपहरण कांड में सजा काट कर लौटा था। डिप्टी पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर व कॉलोनाइजर सुभाष नंदा के बेटे मिक्की के अपहरण व एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सुखमीत सिंह डिप्टी को दोहरी उम्रकैद की सजा हुई थी।
गोली लगने के बाद डिप्टी को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि उनकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक कार में आए अज्ञात लोगों ने डिप्टी को ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई हैं। मौके से पुलिस को करीब 8 खोल बरामद हुए हैं। जिस वक्त गोली मारी गई, उस समय पूर्व पार्षद डिप्टी बुलट बाइक पर जा रहा था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया। अब आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि गोली चलाने वालों के बारे में सुराग मिल सके। पुलिस मामले की जांच में जूट गया है।