-10 साल की लड़की के साथ 13 साल के लड़के ने रेप
इंडिया न्यूज सेंटर, पूर्णिया
बिहार में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पूर्णिया जिले में एक यौनशोषण की शिकार हुई एक नाबालिग को पंचायत ने पुलिस के पास जाने की बजाय चुप रहने को कहा है। साथ ही आरोपी को भी सजा दिलाने की बजाय उसकी पीड़िता से शादी करवाने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक पंचायत ने पीड़िता को 8 साल इंतजार करने को कहा (जब तक वह 18 की नहीं हो जाती, अभी पीड़िता की उम्र 10 साल है) ताकि उसकी आरोपी से शादी करवाई जा सके। अहम बात ये है कि लड़के की उम्र भी अभी 13 साल ही है। मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपने परिजनों के साथ जनता दरबार में जाकर एसपी से गुहार लगाई। इस पर एसपी के आदेशों के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपी लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Rape with minor, Panchayat said marriage will be done after eighty years
Source:
INDIANEWSCENTRE