ब्रेकिंग न्यूज़

धनु राशिफल 2017

Sagittarius Horoscope 2017 share via Whatsapp

नौकरी और व्यवसाय: धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2017 का राशिफल। वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार वर्ष 2017 के धनु राशिफल के अनुसार नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रमोशन मिलने के भी योग बने हुए हैं। आपके वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है व कंपनी की तरफ से आपको सुख-सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। अगर नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर आपका बिजऩेस पार्टनरशिप में है तो किसी भी विवाद से आपको बचना चाहिए। इस वर्ष की गयी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। सरकारी या निजी क्षेत्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। किसी जगह फंसा हुआ आपका धन भी वापिस मिलने की संभावना है। शॉर्टकट या कम मेहनत से धन कमाने का विचार अगर आपके मन में आ रहा है तो इस समय उसे ठंडे बस्ते में डाल दें। शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। यदि आप रियल स्टेट का काम करते हैं, तो दोनों हाथों से लाभ लेने के लिए तैयार हो जाएं।

आर्थिक स्थिति: इस साल के पहले भाग में आपको थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धन बचाकर रखें और फिज़ूलखर्ची से बचें। धनु राशिफल 2017 के मुताबिक किसी भी प्रकार का धन संबंधित लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतें क्योंकि किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना बनी हुई है। किसी प्रभावशाली व उच्च पदस्थ व्यक्ति की मदद से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जो जातक व्यवसाय करते हैं, उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। काम-धंधे को लेकर की गयी यात्राएं धन अधिक खर्च करवाएंगी परंतु आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाये रखने के लिए आपको अपने प्रयास तेज़ करने पड़ सकते हैं।

शिक्षा: यह साल आपके लिए काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। छात्र वर्ग को पढऩे लिखने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। आपमें ज्ञान प्राप्ति को लेकर जिज्ञासा बढ़ेगी। नतीजतन आप विषयों को गहनता से समझने का प्रयास करेंगे। 2017 का धनु राशि का भविष्यकथन बताता है कि मनोविज्ञान और गूढ़विज्ञान से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कामर्स में कैरियर बनाने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों को मन चाहे कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है। जो लोग प्रतियोगी या सरकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं उन्हें अपने प्रयास और तेज कर देने चाहिए।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक लोगों से आपके पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं। कुछ नये लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में आपको मानसिक उलझने रहने वाली हैं। साथ ही गुस्से के चलते रिश्तों में तनातनी भी बढ़ सकती है। अपने जीवन साथी के साथ आदर व प्रेम से पेश आएं क्योंकि उन्हें आपकी सदैव जरुरत है। आप मौजमस्ती व मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। साथ ही घर में सुख सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु लाने की भी संभावना है। परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। माता-पिता से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान की प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई पुराना विवाद सुलझने से आप शांति का अनुभव करेंगे।

स्वास्थ्य: इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फूड इत्यादि से परहेज करें। वरना पेट की तकलीफें  हो सकती हैं। अगर समय रहते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें। वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप अधिक असंतोष से भर सकते हैं व मानसिक तनाव रह सकता है। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीडि़त हैं उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने पर अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। नियमित कसरत और योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संगीत एवं अपनी रुचियों से जुड़े कार्यों में ध्यान लगाएं। इससे आपका मन अशांत होने से बचेगा।

उपाय

1. विष्णु जी की रोजाना पूजा करना फायदेमंद रहेगा।
2. गुरुवार को गरीब बच्चों में कोई पीली मिठाई बांटे।
3. सूर्य को प्रात: नियमित जल दें।
4. नहाने के उपरांत मस्तिष्क पर पीले चन्दन का तिलक लगाएं।
5. हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।

Sagittarius Horoscope 2017
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय