इंडिया न्यूज सेंटर, देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह उत्तराखंड क्रांति दल में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने देहरादून में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा के प्रति विश्वास की लहर है। राज्य की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त आ चुकी है और वह परिवर्तन का मन बना चुकी है। भट्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आ रहे हैं और आने के इच्छुक हैं।
diwakar bhatt join bjp
Source:
INDIA NEWS CENTRE