ब्रेकिंग न्यूज़

दक्षिण भारत में मानसून ने दी दस्तक ,तेज बारिश के साथ तुफान मचा सकता है तबाही..

Monsoon rains in south India, heavy rain can be devastated .. share via Whatsapp

Monsoon rains in south India, heavy rain can be devastated ..

 इंडिया न्यूज सेंटरः
दक्षिण भारत में मानसून की  दस्तक हो चुकी है।कई इलाको में तेज तुफान के साथ बारिश हो रही है।  जहा दक्षिण भारत में तेज बारिश  हो रही है वहीं उत्तर भारत में गर्मी से लोग परेशान है, तेज गर्मी के कहर से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। कर्नाटक में 24 घंटे में भारी बारिश की वजह से  पांच लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंचने के अासार है।वहीं 13 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केंद्रीय महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तटवर्ती आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में तेज बारिश हो सकती है।रविवार को दक्षिण के अधिक  इलाकों में तेज हवांए चलने के साथ बारिश हुई। कर्नाटक के कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश होने के कारण बाढ अाने के अासार बने हुए है।फसलों को भी नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश पहुंच चुका है।10 दिन पहले द्वीप में चक्रवात के कारण यहा लोग फंस गए थे। इन्हें बचाने के लिए भारत ने नौसेना को भेजा  गया था।

Monsoon rains in south India, heavy rain can be devastated ..
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय