इंडिया न्यूज सेंटर, तरनतारन: अंतिम दौर में चल रहे मतदान के दौरान तरनतारन के पोलिंग बूथ पर गोली चलने की खबर सामने आई है। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए जबकि पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तरनतारन के गांव लाली घुम्मण के शिरोमणि अकाली दल से संबंधित सरपंच जस्सा सिंह ने मतदान केन्द्र के बाहर गोली चलाई जिसमें कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। जस्सा सिंह अपनी गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Tarn Taran walked shot near a polling booth, security increased
Source:
INDIA NEWS CENTRE