ब्रेकिंग न्यूज़

जनता के हर मुद्दे पर विफल रही मोदी सरकारः आचार्य प्रमोद कृष्णम

Modi government fails on every issue: Acharya Pramod Krishnam share via Whatsapp

Modi government fails on every issue: Acharya Pramod Krishnam



अशफांक खां,लखनऊः
लखनऊ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम  गुरुवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम  कल की पूर्वोक्ति के अनुसार सादगी पूर्ण तरीके से पदयात्रा के माध्यम से नामांकन करने पहुंचे जिससे लखनऊ के लोगों को आवागमन एवं कार्य किसी भी स्तर पर परेशानी न हो। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चार सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार सुबह आचार्य जी ने  सर्वप्रथम मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया जहां से वे हनुमान सेतु पहुंचकर हनुमान जी का आर्शीवाद लिया तथा काफ़ी संख्या में उपस्थित साधु एवं सन्तों के साथ हर-हर महादेव का जयघोष किया। यहां से निकलकर वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ सलेमपुर हाउस पहुंचे जहां पर  लोगों ने उनका स्वागत किया।  आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री  राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद  प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता  अजय कुमार ‘लल्लू’, पूर्व मंत्री  नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक  आराधना मिश्रा‘मोना’, महामण्डलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद जी, महामण्डलेश्वर स्वामी नवीनानंद जी, महामण्डलेश्वर विष्णु विनोदम जी, महामण्डलेश्वर कम्प्यूटर बाबा(मध्य प्रदेश), पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक  श्यामकिशोर शुक्ल, विख्यात शायर  मंजर भोपाली, शहर अध्यक्ष  बोधलाल शुक्ला एडवोकेट,  रमेश श्रीवास्तव आदि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अतिरिक्त विभिन्न अखाड़ों के लगभग एक हजार साधु-सन्त शामिल रहे। अपने संबोधन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार और उसके मुखिया झूठे हैं उनके वादे खोखले साबित हुए हैं। विगत पांच वर्षों में जनता के हर मुद्दे पर सरकार विफल साबित हुई है। इस झूठी सरकार को हटाना है। उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी  एवं महासचिव  प्रियंका गांधी  का खुद पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होने कहा कि  राहुल गांधी  ने जनता का आर्शीवाद लेने के लिए गंगा-जमुनी तहजीब की धरती लखनऊ में मुझे भेजा है। मैं इस धरती को प्रणाम करता हूं। कोई भी अपराजेय नहीं है सबको हराया जा सकता है। इसीलिए मैं यहां आया हूँ। पूर्व सांसद  प्रमोद तिवारी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम धार्मिक सौहार्द एवं सद्भावना के प्रतीक हैं। इनके लिए मंदिर में घण्टी भी बजती है एवं मस्जिद में अजान भी होती है। उन्होने लखनऊ की  जनता से आचार्य प्रमोद कृष्णम जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता  अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘न्याय’ योजना के अन्तर्गत बीस प्रतिशत गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 72 हजार रूपये सीधे महिलाओं के खाते में भेजे जायेंगे। कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे निभाती भी है। उन्होने कहा कि किसानों के लिए अलग बजट भी कांग्रेस पार्टी लायेगी।विधायक  आराधना मिश्रा ‘मोना’  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं केन्द्रीय नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान होगा जो महिला सशक्तीकरण की लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश से आये महामण्डलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि साधु-सन्तों को ठगने वाली, उनकी आस्था का मजाक उड़ाने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। मध्य प्रदेश में हमने मिलकर ऐसा किया है अब देश की सत्ता से इस झूठी सरकार को हटाने का महायज्ञ आरम्भ हेा चुका है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक  सतीश अजमानी, पूर्व विधायक  विनोद चैधरी,  हनुमान त्रिपाठी,  वीरेन्द्र मदान,  स्वयं प्रकाश गोस्वामी, प्रवक्ता  अशोक सिंह, प्रवक्ता  जीशान हैदर, प्रवक्ता  प्रदीप सिंह, प्रवक्ता  आसिफ रिजवी रिंकू,  यशवन्त सिंह,  विशाल राजपूत,  सचिन रावत,  शमीना शफीक,  पंखुड़ी पाठक,  विश्वनाथ चतुर्वेदी,  सरोज शुक्ला एडवोकेट,  पंकज तिवारी,  गिरीश मिश्रा,  मुकेश सिंह चैहान,  अमित त्यागी,  ममता चैधरी,  रमेश मिश्रा,  विजय बहादुर,  संजय सिंह,  आरती बाजपेयी,  नूतन बाजपेयी,  सुशीला शर्मा,  मीना रावत, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र तिवारी बब्लू,  अरशी रजा, नवाब कम्बर कैसर,  शीला मिश्रा,  सुनील राय, अजय श्रीवास्तव,  अनीस वारसी,  अंजनी शुक्ला पिण्टू,  गोविन्द सिंह,  प्रेमकला श्रीवास्तव,  सुरजीत बरनाला,  बलदेव मेहरोत्रा,  बसन्त मेहरोत्रा सहित हजारों की संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Modi government fails on every issue: Acharya Pramod Krishnam
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय