ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में ठंड ने तोड़ा सात सालों का रिकॉर्ड, बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

Uttarakhand breaks cold record of seven years, Gangotri-Yamunotri highway closed due to snowfall share via Whatsapp

Uttarakhand breaks cold record of seven years, Gangotri-Yamunotri highway closed due to snowfall



उत्तराखंड डेस्कः 
दो दिन धूप खिलने के बाद शनिवार को एक बार फिर देहरादून में मौसम करवट बदल दी है। राजधानी में सुबह से बादल छाए रहे, हालांकि बाद में धूप खिल गई। रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, चमोली, रानीखेत, जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर और पंतनगर में आसमान में बादल छाए हैं। यहां सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो गया है। पिथौरागढ़ में मौसम साफ है। रीठा साहिब, भीमताल और डीडीहाट में धूप खिली हुई है। रामनगर में कोहरा छाया हुआ है। बाजपुर में कोहरा और बादल छाए हैं। हरिद्वार में मौसम साफ है। यहां हल्की धूप के साथ ठंड का असर बना हुआ है। यमुनोत्री घाटी में बादल छाए हुए हैं। बर्फबारी के कारण कई दिनों से बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद हैं। मार्ग खोलने के प्रयास जारी है।

ठंड ने तोड़ा सात वर्षों का रिकॉर्ड


बारिश, बर्फबारी के बाद शीतलहर  के कारण कुमाऊं के इलाकों में हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इस ठंड ने सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। शुक्रवार सुबह से ही हल्द्वानी में धूप खिली थी। बावजूद इसके शीतलहर ने बेहाल कर रखा था। अधिकतम तापमान 12.5 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 88 प्रतिशत रही और हवाएं 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से चलीं। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

कोहरा छाने की संभावना

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जनवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ 13 जनवरी से फिर सक्रिय होगा। 13 से 16 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

Uttarakhand breaks cold record of seven years, Gangotri-Yamunotri highway closed due to snowfall
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment





यूपीः सपा प्रमुख ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव, अमेठी व रायबरेली सहित ये सीटें शामिल --- यूपीः अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव --- प्रधानमंत्री ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया --- समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों का किया एलान --- स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी का गठन करेंगे, नाम व झंडा लॉन्च किया, मनाने पहुंचे सपा नेता --- यूपीः वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी ईमारत, पांच की मौतः पांच घायल --- गैंगस्टर एक्ट: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी करार, 4 साल की सजा, संसद सदस्यता जाना भी तय