SELF DEFENCE TRAINING PROGRAM IN LOHARAN CAMPUS
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धर: हमारे समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अपराध खासकर बच्चों और महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसक प्रवृति को रोकने के लिए कैसे अपनी आत्म-रक्षा की जाए, इस संबंधी लोहारा कैंपस में इनोसैंट ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्का द्वारा आत्म-रक्षा संबंधी ट्रेनिंग कार्यक्रम करवाया गया। विद्यार्थियों को आत्म-रक्षा के प्रति सचेत करने के लिए विक्की दयोल को विशेष रूप में बुलाया गया। अंगूठे पर सबसे अधिक पुशअप लगाने का विश्व रिकार्ड विक्की दयोल का नाम है। उनका नाम लिम्का बुॅक आफ रिकार्ड, गोल्डन बॅुक आफ वल्र्ड रिकार्ड, एशिया बुॅक आफ रिकार्ड, इंडिया बुॅक आफ रिकार्ड आदि में भी दर्ज है। उन्होंने विद्यार्थियों को किक करना, पंच मारना और स्ट्रोक करना सिखाया। विक्की दयोल ने बताया कि कोई भी इंसान विभिन्न ढंग से अपना बचाव कर सकता है जैसे कि किसी इंसान को हालात के बारे 50 प्रतिशत जानकारी होनी चाहिए, हालात के साथ कैसे निपटा जाए इसके बारे 20 प्रतिशत जानकारी होनी चाहिए, आत्म-रक्षा की 25 प्रतिशत जानकारी होनी चाहिए और जिस हालात में इंसान फंस गया है, उसके बारे 5 प्रतिशत जानकारी होनी चाहिए। विद्यार्थियों ने इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश और लगन का प्रदर्शन किया। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्का के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी और होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल दीपक पाल ने विक्की का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों ने खासकर लड़कियों को आत्म-रक्षा के बारे सीखने के लिए प्रेरित किया।