INNOKIDS – Pre- Primary Wing of Innocent Hearts enjoyed Veggie Day Activity
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धर: इनोसैंट हार्टस के इनोकिड्स के प्री-प्राइमरी विंग (ग्रीन माडल टाऊन, लोहारा, कैंट जंडियाला रोड और रायल वल्र्ड) के बच्चों ने ‘वैजी डे’ मनाया और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न सब्किायों के रंगों और आकार के अनुसार कपड़े पहने। अध्यापिकों ने बच्चों को सब्जियों के महत्त्व के बारे बताया और रोजाना कि जिंदगी में हरी सब्जी को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। ऐेसी गतिविधियों का महत्त्व बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन की जानकारी देना था। उनको विभिन्न भाषाओं में सब्जियों के नाम रंगों और उनके आकार के अनुसार भी जाना। इस गतिविधियों द्वारा बच्चों ने रंगों की पहचान करनी भी सीखी। सभी गतिविधियों को बहुत ही मनोरंजन शैली में पेश किया गया। इस मौके इनोकिड्स के इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एस.टी), अल्का अरोड़ा (लोहारा), नीतिका कपूर (कैंट जंडियाला रोड) और पूजा राणा (रॉयल वल्र्ड) मौजूद थे।